Chamoli: एनआईसी ने “सेफर इंटरनेट डे” पर आयोजित की कार्यशाला

Chamoli:  राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) चमोली की ओर से ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम कार्यशाला आयोजित किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का आयोजन “स्मार्ट टैक, सेफ चॉइसेस –एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूस ऑफ एआई” की थीम पर किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुशीला ने फिशिंग वेबसाइट्स, ओटीपी/यूपीआई फ्रॉड, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स से जुड़े जोखिम, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन स्कैम , एआई के दुरुपयोग एवं डीपफेक जैसी चुनौतियों, प्राइवेसी एवं डेटा सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *