Varanasi: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की वजह से कई शादी समारोहों पर संकट के बादल मंडरा रहे थे।लेकिन बुधवार को हुए युद्ध विराम के ऐलान के बाद वाराणसी के कमर्शियल सिलेंडर यूज करने वाले कैटरर्स में थोड़ी उम्मीद जागी है।
शहर के कैटरर्स को भरोसा है कि शादी के सीजन को देखते हुए कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां जल्द ही हट जाएगी।
कैटरर्स बताते हैं कि सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से कई शादियां कैंसिल हो गई हैं। उनका कहना है कि गैस की कमी के कारण उन्हें लकड़ी या कोयले से चूल्हे पर खाना पकाना पड़ रहा है। इस वजह से कई रेस्तरां ने अपने मेन्यू में भी बदलाव किया है।
हालांकि, उन्होंने ग्राहकों से अतिरिक्त सिलेंडर की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया है, ताकि कमी में काम चालू रह सके।