Varanasi: टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के परिवारों के लिए बनारसी साड़ियां हो रहीं तैयार

 Varanasi:  भारत सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार है, और इसका उत्साह स्टेडियमों से परे भी देखा जा रहा है। बनारसी हथकरघा परंपरा के लिए प्रसिद्ध प्राचीन शहर वाराणसी में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी 15 खिलाड़ियों के परिवारों के लिए उपहार के रूप में हाथ से बुनी विशेष साड़ियां तैयार की जा रही हैं।

इन साड़ियों में क्रिकेट से प्रेरित दृश्य शामिल हैं, जिनमें पल्लू पर पिच, बल्ला और गेंद का चित्रण है, जो विरासत और खेल के प्रति भारत के अटूट जुनून का अनूठा संगम है।

व्यवसायी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि “इसमें थीम दे रखा है प्राइड ऑफ इंडियन क्रिकेट। अभी तक हमने उसमें जब आप देखेंगे आंचल पर करेंट वर्ल्ड कप का फोटो है आंचल पे और पूरी बॉडी पर जितने हमने पांच कप जीते हुए हैं उसका वुमेन्स का, मेन्स का 83 का उसपर हमने दिखाया है, इतना हमने जीते हैं और इसबार छठा बनाएं।”

लगभग एक महीने की मेहनत से तैयार की जा रहीं ये साड़ियां अब अपने आखिरी चरण में हैं। “एक साड़ी में री-प्रोसेसिंग होती है, तो बहुत होता है, लेकिन एक साड़ी को बनाने का कीमत जो पड़ेगा बेचने का नहीं क्योंकि ये तो खिलाड़ियों के लिए बन रहा है, बीस-पच्चीस हजार पड़ेगा। 100 परसेंट प्योर सिल्क, 100 परसेंट प्योर हस्तकरघा। आप देख रहे हैं।”

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के माध्यम से क्रिकेटरों के परिवारों को साड़ियां भेजी जाएंगी, जो ‘मेन इन ब्लू’ के प्रति समर्थन का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *