Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े शख्स की गोली मारकर हत्या, पुरानी दुश्मनी के चलते उठाया कदम

Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में पुरानी दुश्मनी के चलते तीन लोगों ने दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो लोग पीड़ित पर गोली चलाते नजर आ रहे हैं। कुछ ही सेकंड बाद एक और व्यक्ति उनके साथ शामिल हो जाता है और खुद को बचाने की कोशिश कर रहे व्यक्ति पर हमला कर देता है।

वीडियो में हमलावरों में से एक शख्स शोर सुनकर अपने घर से बाहर आई महिला पर बंदूक ताने हुए भी नजर आ रहा है, पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान लुक्सर गांव निवासी नितिन के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह हमला पुरानी दुश्मनी का नतीजा था, उन्होंने बताया कि एक फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *