Maha Kumbh: यूएई, फिजी, फिनलैंड समेत 10 देशों का 21 सदस्यीय दल संगम में लगाएगा आस्था की डुबकी

Maha Kumbh: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), फिजी और फिनलैंड समेत 10 देशों का 21 सदस्यीय एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल महाकुंभ मेले में पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचा है, जहां पर उनका मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

ये प्रतिनिधिमंडल संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक इस दल में गयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और त्रिनिदाद और टोबैगो के सदस्य भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि विदेश मंत्रालय के ‘एक्सटर्नल पब्लिसिटी एंड पब्लिक डिप्लोमेसी डिवीजन’ द्वारा आमंत्रित 10 देशों का 21 सदस्यीय दल बुधवार को यहां पहुंच रहा है और उनके ठहरने की व्यवस्था अरैल क्षेत्र स्थित ‘टेंट सिटी’ में की गई है।

बयान के मुताबिक दल के महाकुंभ मेला क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम है और उनके के लिए शाम पांच से साढ़े छह बजे तक ‘हेरिटेज वॉक’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दल के सदस्य प्रयागराज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से रू-ब-रू होंगे।

बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय दल के सदस्य गुरुवार सुबह आठ बजे त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे और इसके बाद दल के सदस्यों को हेलीकॉप्टर से महाकुंभ क्षेत्र का हवाई अनुभव कराया जाएगा। इसमें कहा गया है कि भ्रमण कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे समाप्त होगा और दल हवाई अड्डे के लिए रवाना हो जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के बियांका ने बताया कि “यह पहली बार है जब मैं भारत आई हूं, यह मेरे लिए बहुत रोमांचक है। हमने यहां पहुंचने के लिए अभी बहुत दूर की यात्रा की है, हम जगह देखने आए हैं। मैं उत्साहित हूं, मैं घबराई हुई हूं, यह 400 लोगों का दल है अगले कुछ दिनों में लाखों लोग (एसआईसी) मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि यह किस बारे में है।”

इसके साथ ही दक्षिण अमेरिका के नॉर्मन गोर्बिन बताया कि “हम पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां आकर उत्साहित हैं। हम कई देशों से भारत आए हैं और इस शुभ अवसर में भाग लेकर बहुत खुश हैं। इसका वर्णन नहीं किया जा सकता। मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां आ सकूंगा और इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *