Lucknow: सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निदेशक सूचना विशाल सिंह ने दिलाई शपथ

Lucknow: सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सूचना निदेशालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर निदेशक सूचना विशाल सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, इसके साथ ही प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर निदेशक महोदय ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों-कार्मिकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार की नीति, निर्णय व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

Lucknow

सदस्य: आनन्जय, राजेश कुमार भारती, पंकज यादव, प्रवीन दुबे, राशि सक्सेना, पंकज पाल।

सलाहकार सदस्य: कार्यकारिणी की सदस्यों की ओर से प्रमोद कुमार व शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य नामित किया गया।

चुनाव निर्वाचन अधिकारी अमित यादव और सह निर्वाचन अधिकारी श्री अमित शुक्ला की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर अपर निदेशक, सूचना अरविन्द कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, जितेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र विजय वर्मा, संजय कुमार व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Lucknow

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारी:-

कपिल कुमार सिंह: अध्यक्ष

निखिल मिश्रा: उपाध्यक्ष

शशांक शेखर शुक्ल: उपाध्यक्ष

राज कुमार: महामंत्री

बृज मोहन पान्डेय: संयुक्त मंत्री

शुभम चौहान: संगठन मंत्री

शिव शंकर पाण्डेय: प्रचार मंत्री

मो०- सलीम अंसारी: कोषाध्यक्ष

उमेश कुमार: ऑडिटर

Lucknow

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *