Kashi Vishwanath: महाशिवरात्रि से पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर को मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से खास उपहार मिला है।
काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ ने बताया कि इस अनूठी परंपरा का सिलसिला पिछले साल शुरू हुआ। ये भगवान शिव और भगवान कृष्ण के बीच आध्यात्मिक संबंधों पर आधारित है।
काशी विश्वनाथ धाम को कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर और मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर समेत कई प्रमुख मंदिरों से भेंट मिले हैं।
इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है।