CM yogi: बीते नौ सालों में सूबे ने देखी है बदलाव की बयार, बोले मुख्यमंत्री योगी

CM yogi: बजट सत्र 2026-27 के दौरान विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते नौै सालों में उत्तर प्रदेश ने अपराध और अव्यवस्था से कानून के राज और सुशासन की दिशा में मजबूत बदलाव देखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस बार माघ मेले में 21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि महाशिवरात्रि पर 40 लाख श्रद्धालु शामिल हुए।

सीएम योगी ने कहा कि कृषि विकास दर 8 फीसदी से बढ़कर 18 हो गई है और देश की मात्र 11 प्रतिशत कृषि भूमि के बावजूद यूपी 21 प्रतिशत खाद्यान्न का उत्पादन कर रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि पीएम किसान निधि के तहत 95 हजार करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से किसानों को हस्तांतरित किए गए हैं। साथ ही निराश्रितों की पेंशन बढ़ाने, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तुष्टिकरण नहीं, बल्कि आमजन के संतुष्टिकरण के लिए काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *