Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती आज, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

Hanuman Jayanti: हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का विशेष महत्व माना जाता है. यह पावन दिन भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर अंजनी पुत्र हनुमान का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 की सुबह 7:06 बजे शुरू हुई थी और इसका समापन 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7:41 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार हनुमान जयंती आज यानी 2 अप्रैल को मनाई जा रही है. इस खास मौके पर भक्त हनुमान जी की पूजा करके शक्ति, साहस और सफलता की कामना करते हैं. माना जाता है कि सही विधि और शुभ मुहूर्त में पूजा करने से जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली में कई जगह शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। सबसे ज्यादा भीड़ रिंग रोड पर स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास होने की संभावना है। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली के जहांगीरपुरी और उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। उत्तम नगर में हाल ही में होली के दौरान पानी का गुब्बारा फेंकने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय तरुण की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया था और तोड़फोड़ हुई थी। इसी तनावपूर्ण पृष्ठभूमि को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। अब तक इस मामले में 16 लोगों को पकड़ा जा चुका है।

अगर आप आज बाहर निकल रहे हैं, तो इन सड़कों पर आपको भारी ट्रैफिक मिल सकता है-

  1. रिंग रोड: शांति वन से कश्मीरी गेट ISBT के बीच।
  2. लाल किला और चांदनी चौक इलाका: नेताजी सुभाष मार्ग और लोथियन रोड।
  3. पुरानी दिल्ली: श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग (पुल मिठाई के पास)।

ट्रैफिक को जाम से बचाने के लिए पुलिस ने इन जगहों से गाड़ियों को दूसरे रास्तों पर मोड़ने का फैसला किया है।

  1. रेल छत्ता चौक और सुभाष कट
  2. GPO चौक और केला घाट
  3. लोहे का पुल

यात्रियों के लिए सुझाव

  1. जाम से बचने के लिए बस या कार के बजाय दिल्ली मेट्रो से सफर करना सबसे अच्छा रहेगा।
  2. गर आपको पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन या कश्मीरी गेट बस अड्डे (ISBT) जाना है, तो घर से थोड़ा पहले निकलें।
  3. रास्तों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *