T20 World Cup: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।
भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की बल्लेबाजी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की तारीफ की।
सचिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,”साझेदारियां और स्ट्राइक रेट माप सकते हैं, लेकिन असली आंकड़ा इरादा है। बल्ले से सकारात्मक रवैया और फील्डिंग में शांत दिमाग का प्रदर्शन मुझे बहुत पसंद आया। नॉकआउट क्रिकेट में यही मानसिकता चाहिए होती है।”
उन्होंने आगे लिखा, “संजू सैमसन को इस मैच में भी अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए और शुरुआत में ही बढ़त बनाते हुए देखना बहुत अच्छा लगा! अब सबकी निगाहें फाइनल पर हैं।”