Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी ‘‘नज़र ट्रॉफी पर है’’ और उनकी टीम आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग से पहले मैदान के बाहर आपसी संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
अय्यर ने पंजाब के मोहाली में फ्रेंचाइजी की जर्सी के अनावरण समारोह में टीम बॉन्डिंग यानी एक-दूसरे से जुड़ने और बेहतर तालमेल बनाने की अहमियत पर जोर दिया।
अय्यर को उनके प्रशंसकों ने ‘सरपंच साहब’ का उपनाम दिया है और वे जानते हैं कि उनसे काफी उम्मीद की जा रही है।
श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इस बार उनकी निगाहें एक कदम और आगे बढ़ाकर टीम का पहला आईपीएल खिताब जीतने पर टिक चुकी हैं। पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगा।