Rinku Singh: भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के साथ शनिवार को फिर से जुड़ेंगे।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया।
रिंकू सिंह के पिता 58 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे। अपने पिता के निधन के बाद रिंकू अपने घर आए थे।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘रिंकू शानिवार को टीम के साथ फिर जुड़ेंगे।’’