Ind vs Pak: ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने माना कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान दबाव होता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पुरानी प्रतिद्वंद्विता के बारे में बाहरी बातों से दूर रहकर शांत मन बनाए रखने की कोशिश भी करते हैं।
भारत ने रविवार रात यहां प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया।
अक्षर ने मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हां, दबाव तो होता है। आपके आस-पास के लोग, आपका परिवार या दोस्त इसके बारे में आपसे बात करते हैं। सामान्य मैच के मुकाले थोड़ा ज्यादा दबाव होता है।”
उन्होंने आगे कहा, “पेशेवर खिलाड़ी होने के नाते, हम अपनी भावनाओं पर काबू रखते हैं। हम प्रतिद्वंद्विता के बारे में ज्यादा नहीं सोचते और न ही इसकी वजह से खुद पर ज्यादा दबाव डालते हैं।”
उन्होंने कहा, “हम उन्हें एक टीम के रूप में देखते हैं, प्रतिद्वंद्विता के बारे में नहीं सोचते। हमारा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर होता हैं। मैं इसे सिर्फ एक मैच की तरह लेता हूं।”
ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर भारत को 175 रन पर सात विकेट के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।