IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का रोमांचक मुकाबला

IND vs PAK: तमाम ड्रामे के बाद आखिरकार भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में रविवार को यह मैच खेला जाएगा आंकड़ों में हमेशा ही भारतीय टीम का पलड़ा भारी है और जब बात विश्व कप की हो तो पाकिस्तान कहीं भी भारत के सामने नहीं टिक पाता है। ये दोनों टीमें पिछले एक दशक से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मैच आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में ही होते हैं। इसलिए फैंस को इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार रहता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक आठ बार मुकाबले खेले जा चुके हैं। सात बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वनडे और टी20 दोनों विश्व कप मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारी है। यह मैच 2021 टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था।

पाकिस्तान की टीम किसी भी मैदान पर भारत के सामने नहीं टिक पा रही है और ऐसा लगता है कि अब उसे हार की आदत सी ही पड़ गई है। दोनों टीमें पिछले साल एशिया कप में तीन बार एक दूसरे से खेली थीं और तीनों ही मौकों पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी जिसमें एशिया कप का फाइनल मुकाबला भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *