ICC: आईसीसी ने जानकारी दी कि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम अगले 36 घंटों के अंदर भारत से रवाना हो जाएंगी।
कोलकाता में अपने अंतिम मैच खेलने वाली दोनों टीम ईरान पर अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण उड़ान नहीं भर पाई हैं।
आईसीसी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, “दक्षिण अफ्रीका का दल आज रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना शुरू कर देगा और उम्मीद है कि सभी सदस्य अगले 36 घंटों के भीतर रवाना हो जाएंगे। वेस्ट इंडीज दल के नौ सदस्य पहले ही कैरेबियन द्वीप के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि शेष 16 सदस्यों की अगले 24 घंटों के भीतर भारत से रवाना होने वाली उड़ानों में बुकिंग हो गई है।”
आईसीसी ने इस पूरे मामले में किसी भी तरह के पक्षपात के दावों को सिरे से खारिज किया गया है।
आईसीसी ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के मामलों में किए गए इंतज़ामों और इंग्लैंड या किसी अन्य देश के लिए पहले किए गए इंतज़ामों के बीच कोई संबंध नहीं है, क्योंकि वे अलग-अलग परिस्थितियों, मार्गों और यात्रा की अलग-अलग स्थितियों के कारण किए गए थे।”
उन्होंने आगे कहा, “इस पूरी अवधि के दौरान, आईसीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता सभी प्रभावित खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा और कल्याण रही है, इसमें खिलाड़ियों की पत्नी और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
आईसीसी ने ये भी कहा कि जब तक हमने यह सुनिश्चित नहीं कर लिया कि यात्रा अब पूरी तरह सुरक्षित है तब तक हमने खिलाड़ियों का भारत में रहने का पूरा इंतजाम किया।