BGT: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। हर्षित राणा की जगह आकाश दीप और रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। पिछला टेस्ट मिस करने वाले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी हुई है और स्कॉट बोलैंड को बाहर किया गया है।
सीरीज इस वक्त एक-एक की बराबरी पर है।