Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। जबलपुर में त्योहार के कारण कई प्रमुख रूटों पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट हो गई है।
यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और उन्हें समय पर अपने घर पहुंचाने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने पांच प्रमुख रूटों पर 47 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन 22 अगस्त से 31 अगस्त के बीच किया जाएगा।
रेलवे के इस फैसले से रक्षाबंधन के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और वे त्योहार के मौके पर आसानी से अपने परिवार के साथ पहुंच सकेंगे।