West Bengal: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत निर्वाचन आयोग की कार्रवाई से बंगाल में असली मतदाताओं के मताधिकार से वंचित होने का खतरा है। ममता बनर्जी ने तीन पन्नों के पत्र में यह आरोप भी लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्रवाई लोगों के लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों को कमज़ोर कर रही हैं।
उन्होंने कहा, “भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिए जा रहे निर्णय लोगों के लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों को कमज़ोर करते प्रतीत हो रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, “यह वह मापदंड नहीं है जिसकी अपेक्षा किसी संवैधानिक प्राधिकार से की जाती है।”
ममता बनर्जी ने आयोग से ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव’’ सुनिश्चित करने तथा संवैधानिक सिद्धांतों को बनाए रखने का आग्रह किया। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा। मतों की गिनती चार मई को होगी।