Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती- सूत्र

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत ठीक है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।

अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई-वीडियो को बताया कि नियमित जांच के तहत उन्हें भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता को काफी समय से खांसी की समस्या है और वो समय-समय पर, खासकर शहर में प्रदूषण के कारण जांच के लिए आती रहती हैं।

सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी ने दिसंबर 2025 में ही अपना 79वां जन्मदिन मनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *