West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।

सूत्रों ने बताया कि याचिका में निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रतिवादी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि शीर्ष अदालत में यह याचिका 28 जनवरी को दायर की गई थी। ममता रविवार को दिल्ली पहुंचीं। सोमवार को शाम चार बजे उनका मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा कर सकती हैं।

ममता के साथ पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। ममता की सोमवार को संसद भवन में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों से मुलाकात करने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *