WB Polls: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे में है, इस दौरान वह विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी कर रहे हैं। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए इसे ‘भरोसे का पत्र’ बताया।
उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र राज्य के हर वर्ग की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और मौजूदा निराशा के माहौल से बाहर निकलने का रास्ता दिखाएगा। अमित शाह के अनुसार, इस घोषणापत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से जूझ रहे किसानों को इससे नई दिशा मिलेगी, जबकि युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी खास जोर दिया गया है। इसके साथ ही बंगाल की सांस्कृतिक पहचान और गौरव को पुनर्स्थापित करने की बात भी इसमें प्रमुख रूप से शामिल है।
महिलाओं और सरकारी कर्मचारी-
इसके अलावा अमित शाह ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों और वेतनभोगियों के लिए डीए सुनिश्चित किया जाएगा और 45 दिनों के भीतर ही सातवें वेतन आयोग और आयुष्मान भारत समेत भारत सरकार की सभी योजनाओं को लागू करेंगे। साथ ही छह माह के अंदर ही यूसीसी भी लागू करेंगे। महिलाओं के लिए एलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के लाभार्थियों को हर महीने 1 से 5 तारीख तक खाते में 3 हजार रुपए ट्रांसफर करेगी।
बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार-
युवाओं और महिलाओं की बात करते हुए शाह ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 आर्थिक भत्ता देंगे. साथ ही गरीब की दयनीय महिला के बैंक खाते में हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे. 1 करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी. जबकि सरकारी कर्मचारियों के लिए 45 दिनों के अंदर DA सुनिश्चित किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि ये हमारा संकल्प पत्र बीजेपी की विकसित बंगाल के लिए रोड मैप है, ये भरोसे का शपथ पत्र है. उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 15 साल का दुश्वापन में हम बंगाल में विकास का रास्ता खोलेंगे.
UCC लागू-
उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के 6 महीने के अंदर यूसीसी लागू करेंगे. साथ ही हमारी सरकार 3 तीन श्वेत पत्र भ्रष्टाचार के खिलाफ, राजनीतिक हिंसा के खिलाफ और कानून व्यवस्था के मामले में लाएगी.