Stock market: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों की वजह से बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सुस्त रहे और अलग-अलग दिशाओं में बंद हुए, इन्वेस्टर अमेरिकी इन्फ्लेशन के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के बुधवार को आने वाले नीतिगत फैसले का भी इंतजार कर रहे हैं।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 33 प्वाइंट की गिरावट के साथ 76,456 पर बंद हुआ; जबकि एनएसई निफ्टी पांच अंक बढ़ कर 23,264 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक से एलएंडटी, टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा बढ़त में रहे; जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और सन फार्मा सबसे ज्यादा लुढ़के।
हेल्थकेयर, फार्मा, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टरों के शेयरों में ज्यादा गिरावट रही। जबकि ऑटो, पूंजीगत सामान, तेल और गैस और पीएसयू बैंक बढ़त के साथ बंद हुए, एशियाई बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए, जापान का निक्केई और सियोल का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग नुकसान के साथ बंद हुए।
यूरोपीय बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, वॉल स्ट्रीट सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2572 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी खरीदी।