Stock market: मजबूत वैश्विक रुझान के बीच बैंकिंग, धातु एवं एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। ज्यादा शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले सूचकांकों में भी मजबूती देखी गई। बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 1.02 प्रतिशत बढ़ा, जबकि मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.40 फीसदी की बढ़त दिखी।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 283 अंकों की बढ़त के साथ 83,734 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी लगभग 94 अंक चढ़कर 25,819 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में, क्वालिटी वॉल्स इंडिया लिमिटेड, टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि इटरनल लिमिटेड, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।
बाजार विशेषज्ञ पुरातन भारती ने बताया कि “तो आईटी सेक्टर में भावना आज बाजार के लिए एक रोक के रूप में काम कर रही थी, खासकर आज सुबह जब निफ्टी 25,650 के आसपास के स्तर से शुरू हुआ। हालांकि, बैंकिंग सेक्टर और मेटल सेक्टर से समर्थन ने कुछ राहत दी और निफ्टी आखिरकार 25,800 के आसपास के स्तर के करीब पहुंच गया। यह क्षेत्र 25,750 से 25,800 को एक समेकन क्षेत्र के रूप में देखा जाता है और आम तौर पर यहां से बड़ी चाल के लिए एक ट्रिगर प्वाइंट के रूप में काम करता है और ऐसा लगता है कि इस क्षेत्र ने फिर से एक स्प्रिंगबोर्ड का काम किया है।”
क्षेत्रीय मोर्चे पर सूचना प्रौद्योगिकी के शेयरों को छोड़कर, सभी दूसरे सूचकांक मजबूत रहे, जिनकी अगुवाई धातु, एफएमसीजी, पूंजीगत सामान, तेल और गैस और बैंकिंग काउंटरों ने की। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई बढ़त के साथ बंद हुआ। चीन, हॉन्गकॉन्ग और दक्षिण कोरिया में छुट्टी की वजह से शेयर बाजार बंद रहे।
यूरोपीय बाजार बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 995 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।