Share Market: आज शेयर बाजार में तेजी, भारत पर टैरिफ घटते ही बंपर उछाल

Share Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लागू टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने और व्यापार समझौते पर सहमति के एलान का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही बड़ी तेजी देखी जा रही है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 3200 से अधिक अंक तक चढ़ गया, जबकि निफ्टी भी 1200 अंक से ज्यादा उछला है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3,656.74 अंक बढ़कर 85,323.20 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 1,219.65 अंक बढ़कर 26,308.05 पर पहुंच गया। कारोबार शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद 11 बजे भी बाजार में तेजी बनी हुई है।

बाद में, दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने अपनी बढ़त को और आगे बढ़ाया। बीएसई बेंचमार्क 4,205.27 अंक या 5.14 प्रतिशत बढ़कर 85,871.73 पर पहुंच गया। निफ्टी 1,252.8 अंक या 4.99 प्रतिशत बढ़कर 26,341.20 पर पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध अधिकांश कंपनियों के शेयर में तेजी बरकरार है।

इन शेयरों में आई तेजी-

18 फीसदी टैरिफ घटने और व्यापार समझौते पर सहमति का असर शेयर बाजार में दिन की शुरुआत से ही देखने को मिला। रिलायंस-अदाणी समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई। जानकारी के मुताबिक अडानी पोर्ट का शेयर 6.91 प्रतिशत तक उछल। दिग्गज कंपनी रिलायंस का शेयर भी 4 फीसदी की तेजी के साथ नजर आया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *