Mizoram: मिजो भाषा में चलने वाला चैटजीपीटी-शैली का एप्लिकेशन लुशएआई-चैट किया लॉन्च

Mizoram:  मिजोरम में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है, जब मिजो भाषा में चलने वाला चैटजीपीटी-शैली का एप्लिकेशन लुशएआई-चैट लॉन्च किया गया। मिजो उद्यमियों द्वारा संचालित उभरती हुई एआई कंपनी, लुशएआई टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित इस प्लेटफॉर्म से शिक्षा, संचार और कई तरह की डिजिटल सेवाओं को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

इस पहल पर बोलते हुए लॉमना किमा ने कहा कि एक प्रभावी मिजो चैट सिस्टम केवल वही लोग बना सकते हैं, जो भाषा और संस्कृति को गहराई से समझते हैं और उन्होंने तकनीकी विकास में स्थानीय ज्ञान के महत्व पर जोर दिया। लॉन्च के बाद मिज़ो भाषा विकास बोर्ड (एमएलडीबी) ने एआई के जरिए भाषा को और मजबूत करने के लिए लुशएआई टेक्नोलॉजीज के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी का मकसद गूगल ट्रांसलेट में मिजो भाषा को विकसित, बेहतर और परिष्कृत करने की है, जिससे दुनिया भर में मिजो बोलने वालों के लिए सटीकता और सुलभता में सुधार हो सके। ये कदम मिजो भाषा को बढ़ावा देने और समृद्ध करने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है, जो दर्शाता है कि स्थानीय पहचान और सामुदायिक विशेषज्ञता में निहित होने पर नवाचार कैसे मजबूत हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *