Iran Conflict: मध्य पूर्व से आने-जाने वाली उड़ानों में व्यवधान के कारण कई भारतीय हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हो गई हैं। अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण देश के प्रमुख हवाई क्षेत्र तीसरे दिन भी बंद रहे।
अधिकारियों के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस कंपनियों ने पिछले दो दिनों में कई शहरों के लिए 760 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। उड़ानें प्रभावित होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री परेशान नजर आए
मुंबई में हवाई अड्डों पर फंसे हुए यात्री मदद न मिलने की शिकायत करते नजर आए। केरल से खाड़ी देशों के लिए उड़ानें लगातार तीसरे दिन भी बाधित रहीं।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसा कुछ और दिनों तक जारी रह सकता है, कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने बताया कि सोमवार को कोच्चि से लगभग 45 उड़ानें रद्द कर दी गईं
पिछले हफ्ते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयरलाइनों को 2 मार्च तक 11 देशों के हवाई क्षेत्र से बचने की सलाह दी थी।
जिन देशों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, उनमें ईरान, इज़राइल, लेबनान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं।