IIT Baba: महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, कहा- श्रीयूनिवर्सिटी बनाने का सपना

IIT Baba: प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी बाबा के नाम से चर्चा में आए अभय सिंह  बैंक खाते की केवाइसी अपडेट करवाने के लिए अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ झज्जर तहसील में पहुंचे।

अभय सिंह ने बताया कि वे श्रीयूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “ज्ञान को कम्बाइन किया जाएगा, यहां सिखाने वाला ज्ञान और साधना वाला ज्ञान दोनों पर काम होगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सांसारिक चीजों से दूर रहना बहुत जरूरी है, फिलहाल वे अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं। महाकुंभ में अभय सिंह की साधु वेशभूषा, IIT बैकग्राउंड और स्पष्ट विचारों की वजह से उनकी काफी चर्चा हुई थी। अब शादी के बाद वे अपनी आध्यात्मिक और शैक्षणिक यात्रा को नई दिशा देने की तैयारी में हैं।

सूत्रों के मुताबिक अभय सिंह ने इस साल 15 फरवरी 2026 को शादी की थी, उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शादी की थी। वहीं दोनों ने 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी जिसके बाद वह हिमाचल में ही रह रहे हैं, शादी के बाद वह पहली बार अपने पैतृक जिले झज्जर में पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *