Holika Dhahan: गेंहूं, जौं की बालियां समेत कई अन्य चीजों का होलिका दहन में क्या है महत्व

Holika Dhahan: होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है, होली से पूर्व की जाने वाली यह अग्नि पूजा नकारात्मकता, रोग और कष्टों के नाश का संकेत देती है। धार्मिक मान्यता है कि होलिका दहन की पवित्र अग्नि में विशेष सामग्री अर्पित करने से जीवन की बाधाएं शांत होती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए जानते हैं होलिका दहन पर किन-किन चीजों को अर्पित करने पर क्या-क्या लाभ मिलता है।

नारियल 
नारियल को पूर्ण समर्पण, पवित्रता और त्याग का प्रतीक माना जाता है। इसकी कठोर बाहरी परत अहंकार का और अंदर का शुद्ध भाग निर्मल मन का प्रतीक माना जाता है।
लाभ: होलिका की अग्नि में नारियल अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। मान्यता है कि इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, पारिवारिक क्लेश कम होता है और घर में सुख-शांति का वास होता है।

गेहूं की बालियां और जौ

गेहूं और जौ नई फसल, उन्नति और समृद्धि के प्रतीक हैं। ये प्रकृति की कृपा और अन्नपूर्णा के आशीर्वाद का संकेत माने जाते हैं।

लाभ: इन्हें अग्नि में अर्पित करने से अन्न-धन की वृद्धि होती है। घर में कभी अन्न की कमी नहीं रहती और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। भुने हुए जौ को प्रसाद रूप में ग्रहण करना स्वास्थ्य और सौभाग्यवर्धक माना गया है।

गुड़ और तिल
गुड़ मधुरता और तिल पवित्रता तथा शांति का प्रतीक है। तिल को विशेष रूप से दोष शांति और नकारात्मकता निवारण से जोड़ा गया है।

लाभ: गुड़-तिल अग्नि में अर्पित करने से आपसी संबंधों में मधुरता आती है। पारिवारिक कलह कम होती है और ग्रह जनित बाधाएं शांत होने की मान्यता है।

सुपारी और पान
सुपारी और पान को मांगलिक कार्यों में शुभ माना जाता है। यह सम्मान, प्रतिष्ठा और शुभारंभ के प्रतीक हैं।

लाभ: इन्हें होलिका अग्नि में अर्पित करने से कार्यों में सफलता मिलती है। व्यापार या नौकरी में उन्नति और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ने की कामना की जाती है।

लौंग और इलायची 
लौंग और इलायची सुगंध, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं।

लाभ: अग्नि में डालने से वातावरण की नकारात्मकता कम होती है। मानसिक तनाव घटता है और स्वास्थ्य संबंधी कष्टों से राहत मिलने की मान्यता है।

काली सरसों
काली सरसों को नजर दोष निवारण का प्रतीक माना जाता है।

लाभ: यदि घर में बार-बार बाधाएं या नजर दोष की आशंका हो तो इन्हें अग्नि में अर्पित करने से नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और घर का वातावरण हल्का व सकारात्मक बनता है।

कपूर 
कपूर पूर्ण शुद्धि और प्रकाश का प्रतीक है।
लाभ: कपूर जलाने से वातावरण पवित्र होता है और मन में सकारात्मकता आती है। सूखा नारियल अर्पित करने से धन-संपत्ति में वृद्धि और आर्थिक स्थिरता की कामना की जाती है।

यहां दी गईसभी जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *