New Year 2026: नए साल का जश्न, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

New Year 2026: नए साल 2026 का आगाज हो चुका है, दुनियाभर में भी नए साल का उत्सव जारी है। लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल का जश्न माना रहे हैं

भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में आतिशबाजी और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. हर कोई पुरानी यादों को पीछे छोड़कर नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ नए साल का अभिनंदन कर रहा है. देश और दुनिया के अलग-अलग इलाकों से ऐसे सैंकड़ों वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग नववर्ष के स्‍वागत में डूबे नजर आ रहे हैं. भारत में रात 12 बजते ही जगह-जगह लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और नए साल का जश्‍न मनाया.

पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ है और हर कोई नाच-गाने और आतिशबाजी के साथ नए साल का अभिनंदन कर रहा है. आसमान रंग-बिरंगे पटाखों की रोशनी से सराबोर है और हर तरफ जोश व उल्लास का माहौल है. देश के अलग-अलग शहरों में नए साल का शानदार स्‍वागत किया गया. इस दौरान हर ओर लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिला.  दुबई के बुर्ज खलीफा पर नए साल का शानदार स्‍वागत किया गया. यहां पर जमकर आतिशबाजी की गई और लाइट एंड साउंड शो ने हर किसी का मन मोह लिया.

नए साल पर दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस में मौजूद लोगों का उत्‍साह देखते ही बनता था. लोगों ने तेज संगीत की धुनों पर जमकर डांस किया और इस नए साल की शुरुआत को यादगार बना दिया. घड़ी में रात 12 बजते ही देश भर में जश्‍न अपने चरम पर पहुंच गया. इस दौरान बहुत से लोगों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई. बेंगलुरु में आतिशबाजी का नजारा देखने लायक था.

केरल के कोच्चि में नए साल का शानदार स्‍वागत किया गया. इस मौके पर लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह नजर आया और लोग संगीत की धुनों पर डांस करते नजर आए. नए साल के अवसर पर बहुत से लोग धार्मिक स्‍थलों पर भी पहुंचे. कई मंदिरों और गुरुद्वारों में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी. वहीं चर्चा में भी काफी संख्‍या में लोग पहुंचे. मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में भी नए साल पर लोगों ने जमकर डांस किया. सैंकड़ों की संख्‍या में मौजूद लोग संगीत की धुनों पर जमकर डांस करते नजर आए.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *