Google Pixel 10a: गूगल अपना Pixel 10a फोन को लॉन्च करने जा रहा, आज से करें प्री-ऑर्डर

Google Pixel 10a: गूगल आज यानी 18 फरवरी को Google Pixel 10a की लॉन्चिंग करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया है।

गूगल 18 फरवरी को अपने Pixel 10a फोन को लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने फोन को प्री-ऑर्डर करने के लिए गूगल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया है। इस फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए भी बेचा जाएगा। ग्राहक अपनी पसंद से फोन इन दोनों में से कहीं से भी ऑर्डर कर पाएंगे। कंपनी बहुत जल्द Pixel 10a की प्री-ऑर्डर लिंक को लाइव कर सकती है।

प्री-ऑर्डर-
फिलहाल,  गूगल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर फोन को सब्सक्राइब करने का ऑप्शन दिख रहा है, जिसपर क्लिक करने पर फोन के लॉन्च होते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा। फ्लिपकार्ट के मोबाइल एप पर भी आप ‘नोटिफाई’ टैब पर क्लिक कर लॉन्च नोटिफिकेशन सबसे पहले पा सकते हैं। फोन के लॉन्च होते ही प्री-ऑर्डर लिंक लाइव हो जाएगा।

इस बार गूगल का फोकस Pixel 10a में एआई-आधारित कैमरा फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कैमरा कोच फीचर मिलेगा, जो फोटो लेते समय फ्रेमिंग और लाइटिंग के सुझाव देगा। यह फीचर अब तक केवल पिक्सेल 10 प्रो सीरीज में देखने को मिला था।
Camera Details
कैमरा सेक्शन की बात करें तो Pixel 10a में 48MP का मेन रियर कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

Expected Price
कीमत को लेकर लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Pixel 10a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 499 डॉलर (लगभग 44,000 रुपये) हो सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *