Delhi: ट्रंप 2.0 के साथ जुड़ने के लिए भारत बेहतर स्थिति में है- एस. जयशंकर

Delhi: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि अमेरिका के चुने गए नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत के प्रति सकारात्मक राजनीतिक नजरिया रहा है और ये उनके प्रशासन के साथ “गहरे” संबंध बनाने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे कई देशों की तुलना में कहीं अधिक फायदेमंद साबित होगा।

उद्योग चैंबर एसोचैम की ओर से आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में जयशंकर ने कहा कि दूसरे देशों की तरह भारत के पास भी कुछ मुद्दे हो सकते हैं और हम उनसे निपटेंगे। विदेश मंत्री ने कहा कि कई ऐसे देश हैं जो ट्रंप 2.0 को राजनीतिक चुनौती के रूप में देख रहे हैं लेकिन भारत के लिए ऐसा नहीं है।

एस. जयशंकर ने कहा कि “हमें अमेरिका के साथ राजनीतिक समीकरण बनाना होगा और ये एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम स्कोर करते हैं क्योंकि ट्रम्प के साथ हमारे हमेशा सकारात्मक राजनीतिक संबंध रहे हैं। मैं कहूंगा कि ट्रंप का भारत के प्रति हमेशा सकारात्मक राजनीतिक दृष्टिकोण रहा है। हर किसी की तरह, हमारे पास भी कुछ मुद्दे हो सकते हैं। हम उन मुद्दों से निपटेंगे, लेकिन मैं कहूंगा कि जब मैं आज दुनिया भर में देखता हूं, तो आप जानते हैं कि ऐसे देश हैं जो ट्रंप 2.0 को राजनीतिक चुनौती के रूप में देख रहे हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं देख रहे हैं और मुझे लगता है कि ये हमें दूसरे देशों से अलग करता है। हम ट्रंप 2.0 को गहरे रिश्ते में तब्दील करने के लिए कहीं अधिक फायदे में हैं।”

उन्होंने कहा कि “हमें अमेरिका के साथ राजनीतिक समीकरण बनाना होगा और ये एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम स्कोर करते हैं क्योंकि ट्रम्प के साथ हमारे हमेशा सकारात्मक राजनीतिक संबंध रहे हैं। मैं कहूंगा कि ट्रंप का भारत के प्रति हमेशा सकारात्मक राजनीतिक दृष्टिकोण रहा है। हर किसी की तरह, हमारे पास भी कुछ मुद्दे हो सकते हैं।

हम उन मुद्दों से निपटेंगे, लेकिन मैं कहूंगा कि जब मैं आज दुनिया भर में देखता हूं, तो आप जानते हैं कि ऐसे देश हैं जो ट्रंप 2.0 को राजनीतिक चुनौती के रूप में देख रहे हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं देख रहे हैं और मुझे लगता है कि ये हमें दूसरे देशों से अलग करता है। हम ट्रंप 2.0 को गहरे रिश्ते में तब्दील करने के लिए कहीं अधिक फायदे में हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *