DAWG: इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाया AI-संचालित वॉकिंग रोबोट ‘DAWG’, हैदराबाद में दिखाई झलक

DAWG: बेंगलुरू के आरएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के तीसरे वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों के एक ग्रुप ने एक रोबोट ‘DAWG’ बनाया है। ये डुअल-टेरेन रोबोट, अपने आस-पास के रियल-टाइम मैप बनाते हुए अलग-अलग रुकावटों को पार कर सकता है।

टीम का दावा है कि ये ऊबड़-खाबड़ सतहों पर पहिए वाले रोबोट की दिक्कतों को दूर करता है। उसके मुताबिक इसे दूसरे पारंपरिक इस्तेमाल के अलावा खोज और बचाव अभियान में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी LiDAR (लाइडार) से लैस है। ये तेजी से लेजर पल्स भेजकर दूरी मापती है और सतहों से उनके वापस आने में लगने वाले समय का हिसाब लगाती है। ये चीजों और भू-भाग का बहुत सटीक 3डी मैप बना सकती है।

छात्रों ने DAWG (डॉग) बनाने के लिए ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया और दावा किया कि लगभग सभी रिसोर्स लोकल सोर्स से लिए गए थे।

इस रोबोट को 16 और 17 फरवरी को BITS पिलानी के हैदराबाद कैंपस में हुए टेक शोकेस ऑटाउन 25 में दिखाया गया, जहां इसे इसकी डिजाइन और एआई-संचालित क्षमताओं के लिए सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *