Congress: मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस में एक नया विवाद खड़ा कर दिया, उन्होंने पार्टी लीडरशिप और प्रवक्ता पवन खेड़ा की तीखी आलोचना की है. उन्होंने पार्टी के अंदरूनी अनुशासन और केरल में चुनावी संभावनाओं पर सवाल उठाए, और इसकी तुलना पिनाराई सरकार से की है।
इसके अलावा उन्होंने केरल में पार्टी के अंदरूनी अनुशासन और चुनावी संभावनाओं पर सवाल उठाए, हुए अय्यर ने कहा, “ऐसी पार्टी को कौन वोट देगा जिसके नेता एक-दूसरे के पीछे पड़े हैं? क्या आपको लगता है कि केरल के लोगों को नहीं पता कि कांग्रेस लीडरशिप में क्या हो रहा है? कम से कम पिनाराई कीसरकार में अनुशासन है. उनके पास कोई मणिशंकर अय्यर नहीं है।
मणिशंकर अय्यर कहते हैं, “अगर INDIA ब्लॉक को मज़बूत किया जाता है, तो मुझे लगता है कि इसे मज़बूत करने के लिए सबसे सही आदमी MK स्टालिन हैं. जब कामराज को जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत का PM बनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने एक ही लाइन में कहा – “नो इंग्लिश, नो हिंदी. कैसे?” तो, MK स्टालिन भी उसी हालत में हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी भारत के PM बन सकते हैं, बशर्ते कोई ऐसा हो जो अपना सारा समय INDIA ब्लॉक को मज़बूत करने में लगाए. एक आदमी जो नारे नहीं, बल्कि मुद्दे उठा रहा है, उसने कभी ‘सूट बूट सरकार’, ‘चौकीदार चोर है’, ‘वोट चोर गड्डी छोड़’ नहीं कहा, स्टालिन ने पिछले साल जो किया है, वह भारत में फ़ेडरलिज़्म से जुड़े हर एक पॉइंट को उठाना है