Chandigarh: चंडीगढ़ के दो निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Chandigarh:  चंडीगढ़ के दो स्कूलों को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एहतियातन बच्चों को घर भेजा गया है।

दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और एंबुलेंस को स्कूलों में भेजा गया और परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पिछले कुछ हफ्तों में चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के स्कूलों में भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। हालांकि सभी धमकियां झूठी निकलीं।

कुछ दिन पहले पंजाब सिविल सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था, लेकिन वहां कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *