Budget 2026: सरकार ने कर्ज-जीडीपी अनुपात घटकर 55.6 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा- निर्मला सीतारमण

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में ऋण-से-जीडीपी अनुपात को चालू वित्त वर्ष के 56.1 प्रतिशत से घटाकर 55.6 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है।

केंद्रीय बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने पांच वर्षों में सिटी इकोनॉमिक रीजन (सीईआर) के लिए 5,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है और 41 प्रतिशत कर हस्तांतरण फार्मूले को बरकरार रखा है।

वित्त मंत्री ने पूर्वोत्तर के छह राज्यों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कॉरिडोर का ऐलान किया। इसका नाम बौद्ध सर्किट रखा गया है। इस योजना के तहत मंदिरों और मठों के संरक्षण के लिए कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *