Bhopal: भोपाल में मैदान पर धोती-कुर्ता पहनकर उतरे खिलाड़ी, संस्कृत में कामेंट्री

Bhopal:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ी मैदान में लोअर-टीशर्ट में नहीं, बल्कि धोती-कुर्ते में उतरे, कॉमेंट्री हिंदी या अंग्रेजी में नहीं, बल्कि संस्कृत में की जा रही है।

यहां देश भर के कई राज्यों की टीम के खिलाड़ी धोती कुर्ता पहनकर और गले में रुद्राक्ष की माला धारण करके मैदान खेलते हुए दिखाई दिए।

एक खिलाड़ी ने कहा,“हम महर्षि में लगातार छठे वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य संस्कृत का प्रचार-प्रसार करना है। आप देख सकते हैं कि खिलाड़ी धोती और कुर्ता पहने हुए हैं। उनके गले में रुद्राक्ष की माला है। वे वैदिक ब्राह्मण हैं।”

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कृत भाषा और वैदिक परंपराओं से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *