Western Railway Digital Lounge: मुंबई में खुला रेलवे का पहला डिजिटल लाउंज, यात्री कर सकेंगे आराम से ऑफिस का काम

Western Railway Digital Lounge पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अपना पहला डिजिटल लाउंज और को-वर्किंग स्पेस शुरू किया है। स्टेशन के मुख्य लाइन कॉनकोर्स पर स्थित, 1712 वर्ग फुट के इस लॉन्ज में हाई-स्पीड वाई-फाई, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, मॉड्यूलर वर्कस्टेशन और नॉन-अल्कोहलिक पेय पदार्थों के साथ सेल्फ-सर्विस हल्के खाने-पीने के सामान मौजूद हैं।

लाउंज में आने वाले यात्रियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि आधुनिक सुविधाएं स्टेशन पर आराम और उत्पादकता को काफी बढ़ाती हैं। डिजिटल लाउंज में प्रवेश के लिए यात्रियों को पहले घंटे के लिए 200 रुपये और उसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त घंटे के लिए 150 रुपये का प्रवेश शुल्क देना होगा। डिजिटल लाउंज का संचालन एक निजी कंपनी कर रही है। कंपनी का इरादा रेलवे व्यवस्था में पेशेवर तरीके से यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं देना है।

यह सुविधा उन यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक है जिन्हें यात्रा के दौरान बुनियादी कार्यालय सुविधाओं या काम करने और आराम करने के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। सकारात्मक प्रतिक्रिया से उत्साहित होकर, पश्चिमी रेलवे अब अन्य प्रमुख स्टेशनों और चुनिंदा उपनगरीय स्टेशनों पर भी इसी तरह के डिजिटल लाउंज स्थापित करने की योजना पर विचार कर रहा है। इस लाउंज से पांच सालों में लगभग तीन करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है। ये रेलवे की किराये के इतर कमाई की पहलों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *