Maharashtra: पुणे की पिंपरी चिंचवड साइबर पुलिस ने थाईलैंड और म्यांमार में कॉल सेंटरों के जरिए चलाए जा रहे एक बड़े साइबर धोखाधड़ी रैकेट का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए लोगों में नवी मुंबई का एक निवासी और पंजाब व पश्चिम बंगाल के दो व्यक्ति शामिल हैं।
आरोप है कि पीड़ितों को शेयरों और आईपीओ में निवेश करने के लिए ऊंचे मुनाफे का लालच दिया गया। आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं से 2.09 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम वसूली, लेकिन उन्हें कोई भी भुगतान नहीं किया।
जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी, 42 वर्षीय सुशील भगवान ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते का इस्तेमाल करके ‘आर्शील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से 1.25 लाख रुपये प्राप्त किए थे।
उसके साथी पंकज राज कपूर और निश्चल टैंकबीर पहले बैंकॉक और म्यांमार के कॉल सेंटरों में काम कर चुके थे और नवी मुंबई में एक नया साइबर धोखाधड़ी गिरोह शुरू करने आए थे।