Ajit Pawar: चश्मदीदों ने बयां की अजित पवार के विमान के दुर्घटना की आंखों देखी, बताया- कई बार हुआ विस्फोट

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान बुधवार सुबह पुणे जिले में दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। चश्मदीद बताते हैं कि विमान हवा में स्थिर नहीं दिखा और बारामती के पास जमीन पर गिरते ही उसमें विस्फोट हो गया।

ये हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर हुआ। विमान में अजित पवार और चार अन्य लोग सवार थे। एक और चश्मदीद ने बताया कि हादसे के बाद विमान में आग लग गई और उसमें लगातार चार से पांच विस्फोट हुए।

फ्लाइट रडार के मुताबिक, विमान मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर रवाना हुआ और लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर रडार से गायब हो गया। अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें राज्य में पांच फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के प्रचार के तहत जनसभाओं को संबोधित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *