Srinagar: श्रीनगर का ऐतिहासिक बादामवारी पार्क फूलों और मनमोहक खुशबू से महका

Srinagar: कश्मीर घाटी में वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही श्रीनगर का ऐतिहासिक बादामवारी पार्क बादाम के पेड़ों की खूबसूरती से खिल उठा है। पूरा इलाका हल्के गुलाबी और सफेद रंग के फूलों से खिलखिला रहा है।

खिले हुए फूल पार्क की शोभा बढ़ा रहे हैं। हवा में हल्की सी मनमोहक खुशबू लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है। ये एक ऐसा दृश्य है जो सपने जैसा लगता है।

कोही मारन पहाड़ी की तलहटी में स्थित काठी दरवाजा क्षेत्र में बना ये पार्क देश-विदेश के आए सैलानियों को आकर्षित करता है।

पर्यटक इसके घुमावदार रास्तों पर टहलते हैं, सुंदरता का आनंद लेते हैं और इन नजारों को अपने कैमरों में कैद करते हैं।

जैसे-जैसे मार्च का महीना आगे बढ़ रहा है। बादामवारी पार्क में पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों की तादाद भी बढ़ रही है। कश्मीर घाटी में ये समय वसंत ऋतु की मनमोहक झलक पेश करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *