Srinagar: श्रीनगर और कश्मीर घाटी में समय से पहले लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी में सुबह का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से थोड़ा कम था, लेकिन पिछले एक हफ्ते से दिन का तापमान बढ़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि “पिछले कई दिनों से मैं बिल्कुल सिग्निफिकेंट राइज देखा गया है। डे टेंपरेचर की अगर हम बात करें। तीन चार डिग्री से लेकर आठ डिग्री तक भी जो है नॉर्मल से ऊपर चल रहा है। तो टेंपरेचर जो है, सिग्निफिकेंट राइज हुआ है और इस तरह मिनिमम टेंपरेचर में भी इंप्रूवमेंट हुआ है। तो दिन पर दिन मिनिमम टेंपरेचर इंप्रूवमेंट देखा जा सकता है तो ओवररोल जो है फिलहाल डे टाइम काफी ज्यादा बढ़ रहा है। जो ड्राई स्पेल चल रहा है।”
“तो ऑलरेडी एक्सपेक्टेड था कि खासकर 16 कल के टाइम क्लाउडी वेदर थोड़ा सा रहा और आज भी क्लाउडी वेदर रहने के चांस है टिल ईवनिंग और इस बीच जो है कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। बाकी किसी बड़ी गतिविधि की उम्मीद नहीं है, लेकिन एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में सक्रिय है, और बाकी क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में बारिश या बर्फबारी की बहुत कम संभावना है।”
कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के बावजूद घाटी में लंबे समय से चल रहे सूखे का असर बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के आखिर तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
कश्मीर घाटी में इस बार सर्दी के दौरान मौसम काफी शुष्क रहा है। सूखे की वजह से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। इससे एक्वीफर और ग्राउंडवाटर पर असर पड़ने की संभावना है, जिससे आने वाले समय में गर्मी के मौसम में लोगों की चिंताएं और बढ़ सकती हैं।