Jammu Kashmir: श्रीनगर में सीआरपीएफ का वाहन नदी में गिरा, नौ जवान घायल

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक वाहन के नदी में गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। ये दुर्घटना श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमदनगर में दगपोरा-उमरहैर मार्ग पर हुई।

अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर ने वाहन से कंट्रोल खो दिया जिसके बाद वाहन पलट गया और पास की नदी में गिर गया। उन्होंने कहा कि घायल सीआरपीएफ जवानों को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ए/21 बटालियन का यह मोबाइल बंकर नदी के किनारे स्थापित था। अचानक किसी कारणवश, पूरा बंकर नदी में गिर गया। इस अप्रत्याशित घटना से हड़कंप मच गया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों का उपचार
नदी में गिरे बंकर से सात जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि वे इस दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायल जवानों को तत्काल एसकिम्स सौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की वर्तमान स्थिति के बारे में अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *