Jammu Kashmir: जैसे-जैसे नये साल का वक्त करीब आ रहा है, श्रीनगर की मशहूर डल झील गुलजार हो रही है। रंग-बिरंगी शिकारा शांत पानी पर तैर रही हैं और पर्यटक कश्मीर की सर्दियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
झील के किनारे हाउसबोट्स लगी हुई हैं और देश भर से आए सैलानी शिकारे की सैर का आनंद ले रहे हैं।
पर्यटक घाटी घूमकर सर्दियों की छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। इनमें कई ने बर्फबारी देखी और इसे जादुई अनुभव बताया।
हालांकि श्रीनगर और कश्मीर घाटी के निचले इलाकों में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन सैलानियों को उम्मीद है कि लौटने से पहले उन्हें बर्फबारी देखने को मिलेगी।