West Asia war: पश्चिम एशिया में छह दिन से संघर्ष जारी, कौन-कौन से लड़ाकू विमान मार गिराए

West Asia war: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को छह दिन हो चुके हैं, ऐसे में दोनों पक्ष लड़ाकू विमानों को गिराने को लेकर अपने-अपने दावे कर रहे हैं।

इजराइल ने तेहरान के ऊपर एक ईरानी याक-130 विमान को मार गिराने का दावा किया। ये F-35 फाइटर जेट द्वारा हवा से हवा में विमान के मार गिराने की पहली घटना है।

इससे पहले 28 फरवरी को इजराइल ने एक ईरानी हवाई अड्डे को निशाना बनाया, जिसमें ईरान के दो लड़ाकू विमान-एक एफ-4 और एक एफ-5, उड़ान भरने से ठीक पहले तबाह हो गए।

वहीं, दो मार्च को कतर वायु सेना ने कथित तौर पर कतर के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान दो ईरानी Su-24 स्ट्राइक विमानों को मार गिराया।

उसी दिन कुवैत के ऊपर अमेरिकी वायु सेना के तीन F-15E स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया गया, जिसको लेकर अमेरिका ने दावा किया कि ये फ्रेंडली-फायरिंग की घटना थी। हर जेट में दो क्रू मेंबर होते हैं। सभी छह एयरमैन सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए।

इसी बीच, ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि उसने करीब चार इजराइली F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। जबकि इजराइली रक्षा बलों ने इसे फर्जी खबर बताते हुए इसका खंडन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *