West Asia:विदेश मंत्री एस. जयशंकर पश्चिम एशिया की स्थिति पर लोकसभा में देंगे बयान

West Asia:  विदेश मंत्री एस जयशंकर पश्चिम एशिया की स्थिति के संबंध में लोकसभा में बयान देंगे, संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा।

लोकसभा की नौ मार्च की संशोधित कार्यसूची के अनुसार, ‘‘डॉ. एस. जयशंकर पश्चिम एशिया की स्थिति के संबंध में एक बयान देंगे।’’

शनिवार तक, लोकसभा अध्यक्ष पद से ओम बिरला को हटाने की मांग वाला विपक्ष समर्थित प्रस्ताव ही सोमवार के लिए सूचीबद्ध एकमात्र आधिकारिक एजेंडा था।

विपक्ष ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर सदन में चर्चा की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि क्षेत्र में हवाई मार्ग के आंशिक रूप से खोले जाने के बाद 52,000 से अधिक भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं।

पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति नाजुक बनी हुई है क्योंकि अमेरिका और इजराइल संयुक्त रूप से ईरानी ठिकानों पर लगातार बमबारी कर रहे हैं, जबकि तेहरान पूरे क्षेत्र में इजराइली ठिकानों और अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले करके जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *