US Iran War: जल्द समझौता करो, अन्यथा तेल के कुओं और खर्ग द्वीप की होगी बर्बादी… ईरान को अमेरिका की नई धमकी

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर धमकी दी है कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका, ईरान के बिजली संयंत्रों, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को बर्बाद कर देगा।

खर्ग द्वीप फारस की खाड़ी में ईरान के तट से दूर एक छोटा सा प्रवाल द्वीप है। ये ईरान से तेल निर्यात का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। तेल से मिलने वाले राजस्व से ही ईरान सरकार और सेना का खर्च निकलता है। खर्ग द्वीप के महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं में तेल भंडारण टैंक, रिफाइनरी, डिपो और हजारों मजदूरों के घर हैं।

अमेरिका ने युद्ध के शुरुआती दौर में ही इस द्वीप को निशाना बनाया था। 13 मार्च को अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर हवाई हमले किए थे। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना ने वहां मौजूद हर सैनिक ठिकाने को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। हालांकि, हमले में द्वीप की तेल अवसंरचना को निशाना नहीं बनाया गया था।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कि उनका प्रशासन ईरान के खिलाफ सैनिक अभियान खत्म करने के लिए “गंभीरता से बातचीत” कर रहा है। साथ ही उन्होंने धमकी भी दी है कि जल्द समझौता नहीं हुआ तो देश के ऊर्जा संसाधनों को नष्ट कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *