Urvashi Rautela: मिडिल ईस्ट संकट के बीच कुवैत से भारत लौटीं उर्वशी रौतेला, बोलीं- ‘मैं बेहद डरी हुई थी …’

Urvashi Rautela: ईरान और इस्राइल संकट के बीच कई भारतीय सेलेब्स दुबई और उसके आस पास के शहरों में फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ तो वापस आ गए, वहीं कुछ फैंस के साथ अपनी अपडेट्स साझा कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी एक वीडियो साझा किया।

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वो युद्ध के दौरान कुवैत में थीं। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए इस तनाव की स्थिति में वहां रहने और फिर भारत लौटने की कहानी शेयर की। इस दौरन वे बेहद भावुक दिखीं।

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ईरान-इस्राइल युद्ध के दौरान कुवैत में फंसी हुई थीं। हाल ही में भारत लौटने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उस दौरान का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे कहती नजर आईं, ‘मैं अब प्लेन से भारत के लिए रवाना हो चुकी हूं। जब मैं प्लेन में बैठी तो बिल्कुल ठीक थी। मगर फिर भी मुझे काफी डर महसूस होने लगा। मेरा दिल तेजी से धड़कने लगा। मैं नहीं जानती कि ऐसा मेरे साथ क्यों हो रहा है।’
एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस समय वह काफी असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही थीं। साथ ही उन्हाेंने फैंस से खुद के लिए प्रार्थना करने की भी गुजारिश की। उर्वशी ने आगे यह भी बोला कि अगर कोई इस वीडियो को देखने के बाद असहज या चिंतित हो उसके लिए वह माफी मंगती हैं। मगर वह अपने मन की बात फैंस को बताना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *