Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो से व्हाइट हाउस में मुलाकात करने वाले हैं। गौरतलब है कि कुछ ही हफ्तों पहले कोलंबिया पर अमेरिका में कोकीन की तस्करी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी गई थी।
हालांकि, अब दोनों देशों के बीच ये वार्ता होने जा रही है। अमेरिका के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग और मादक पदार्थों के खिलाफ उपायों पर जोर दिया जाएगा। ट्रंप ने सोमवार को इस बात की ओर भी इशारा किया था कि कोलंबिया मादक पदार्थों को रोकने के लिए उनके प्रशासन के साथ काम करना चाहता है।
वहीं, इसस पहले पेट्रो वेनेजुएला के मामले पर अमेरिका की आलोचना कर चुके हैं।