PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके असाधारण योगदान के लिए ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया।
भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक पाने वाले पहले नेता हैं, जो इजराइली संसद ‘नेसेट’ का सर्वोच्च सम्मान है। नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद में अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री को यह पदक प्रदान किया।
यह पदक भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के असाधारण योगदान के वास्ते प्रदान किया गया है। मोदी ऐसे वैश्विक नेता हैं, जिन्हें इजराइल और फिलिस्तीन दोनों से शीर्ष पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में ‘‘ग्रैंड कॉलर आफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ से सम्मानित किया गया, जो विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च फिलिस्तीनी सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी की पिछले नौ साल में यह दूसरी इजराइल यात्रा है।
पीएम मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' का सम्मान..#IsraelVisit #PMModi #PMModiInIsrael #PMModiIsraelVisit @narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/Qdk57BpqxY
— Tikhee Mirchi (@tikhee_mirchi) February 26, 2026