Lebanon: इजराइली हमलों में तेजी आने से लेबनान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,238 हुई

Lebanon: लेबनान में इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,238 हो गई है, इसी के साथ 3,543 लोग हमलों में घायल हो चुके हैं। ये जानकारी लेबनान की आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई ने दी जिसके अनुसार, दो मार्च को हिंसा बढ़ने के बाद से मरने वालों और घायलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

हालिया रिपोर्ट में इकाई ने बताया कि रविवार को ही 49 लोग मारे गए और 116 घायल हुए, क्योंकि इजराइली हमले देश के कई हिस्सों में जारी रहे।

अधिकारियों ने अब तक 4,401 हिंसक घटनाएं दर्ज हुई हैं, जबकि 663 आश्रय स्थलों में मौजूदा वक्त में 136,000 से ज्यादा विस्थापित लोग रह रहे हैं।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान पर हमलों का दायरा बढ़ाने की रविवार को घोषणा की। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल लेबनान में ‘‘मौजूदा सुरक्षा पट्टी’’ का विस्तार करेगा क्योंकि इजराइली सेना ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथी समूह को निशाना बनाना जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *